सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ वाराणसी में दुष्कर्म

गाइड ने बीयर में शराब मिलाकर किया कुकर्म 

पुलिस एक युवक को हिरसात में लेकर कर रही पूछताछ

वाराणसी। जिले के भेलूपुरा थाना क्षेत्र में फ्रांस की एक महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसे बीयर में देशी शराब मिलकार बेहोश करने के बाद दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर अज्ञात टूरिस्ट गाइड के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। वाराणसी में वर्ष 2017 में ही फ्रांस की महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हो चुकी है।

बताते हैं कि फ्रांस के पेरिस शहर से एक महिला वाराणसी घूमने आई थी। महिला केदार घाट क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहरी थी। युवती का आरोप है कि उसे गली में एक व्यक्ति मिला जो देखने में गाइड प्रतीत हो रहा था। दो रात उसने हमें शहर व पर्यटन स्थलों पर घुमाया। तीसरी रात वह उस व्यक्ति के साथ एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गई। खाने के दौरान उसने मुझे बियर पीने का प्रस्ताव दिया। वह बियर के लिए मान गई। महिला के मुताबिक उसे आशंका है कि रेस्टोरेंट में उक्त व्यक्ति ने बीयर में लोकल शराब मिला दी थी। बीयर पीने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। उल्टी होने के साथ कमजोरी महसूस हुई और वह बेहाश हो गई। होश आया तो वह अपने बिस्तर पर पड़ी थी। उक्त व्यक्ति वहां नहीं था। इसके बाद वह डाक्टर के पास गई। डाक्टर ने बताया सब ठीक है। इसके बाद उसने पुलिस स्टेशन जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात गाइड के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रमाकांत दुबे का कहना है कि मामले कि जांच की जा रही है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं