सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़। शादी का झांसा देकर रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पीड़िता ने कंधरापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई की अलरख यादव पुत्र लल्लन यादव धर्मधासपुर जो कि फूलपुर का रहने वाला है। आरोपी पीड़िता को घरवालों की चोरी से लखनऊ ले गया।

लखनऊ से अपने घर लाकर पीड़िता के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। इसके साथ ही आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर रेप की घटना को अंजाम दिया। लोकलाज के कारण इस मामले में पीड़िता पहले सहती रही पर बाद में इस मामले में पुलिस से शिकायत करना ही बेहतर समझा। पुलिस ने धारा 363/366/376/506 भादवि धारा 3/4 पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की, और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी अलरख यादव को सेहदा पुल के पास से हिरासत में लिया। मामले की विवेचना कर रहे सब इंस्पेक्टर अनुज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही थी। आज आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय पेश किया जा रहा है, जहां से आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं