सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

घूस लेते लेखपाल का वीडियो वायरल

कैंसर पीड़ित से 50 हजार वसूलने का आरोप आजमगढ़। मार्टीनगंज तहसील में तैनात एक लेखपाल का घूस लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि यह मामला क्षेत्र के दुबरा गांव का है। गांव निवासी कैंसर पीड़ित सदरुद्दीन ने आरोप लगाया है कि जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर लेखपाल ने उससे कई किस्तों में करीब 50 हजार रुपये वसूल लिए, लेकिन अब तक पट्टा नहीं किया गया। हाल ही में लेखपाल द्वारा घूस लेते हुए एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित सदरुद्दीन ने बुधवार को जिलाधिकारी से मिलकर मामले की शिकायत की और न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि बीमारी की हालत में भी उनसे पैसे लिए गए, लेकिन काम नहीं किया गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी तहसील में तैनात कानूनगो जयप्रकाश को एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था, जिससे तहसील में भ्रष्टाचार के आरोपों को और बल मिल रहा है। इस संबंध में एसडीएम दिव्या सिकरवार ने बताया कि मामल...

Azamgarh: कार सवार अपहरणकर्ताओं को ग्रामीणों ने पकड़ा, जमकर की धुनाई, पुलिस को सौंपा


 

आजमगढ़। दो कार से आए पांच अपहरणकर्ताओं को मंगलवार की दोपहर पकड़कर ग्रामीणों ने जमकर धुनाई की। इसके बाद पुलिस को बुलाकर उन्हें सौंप दिया। मामला महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा कदीम (नहरूमपुर) गांव का है। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछ-ताछ कर रही है।

देवारा कदीम नहरूमपुर गांव निवासी छन्नू लाल यादव का 10 वर्षीय पुत्र सुनील यादव गांव के पास स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा चार का छात्र है। रोज की भांति मंगलवार की सुबह भी वह स्कूल गयाथा। छुट्टी होने पर वह साथियों के साथ पैदल घर लौट रहा था। घर से एक किमी पहले ही सड़क पर कार सवार पांच लोगों ने सुनील को जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास ‌किया। बच्चे ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोग भाग कर कार की तरफ पहुंचे। जिस पर अपहरण का प्रयास कर रहे लोग भागने लगे। ग्रामीणों ने दौड़ा कर उन्हें पकड़ लिया और जम कर पिटाई किया। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले पांचों आरोपियों को ग्रामीणों ने कर दिया। इसके बाद पुलिस उन्हें थाने लाकर पूछताछ की कवायद में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर थाने पर नहीं पड़ी थी।  सीओ सगड़ी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि  बच्चे के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जांच-पड़ताल में पुलिस जुटी है। फिलहाल पकड़े गए लोगों से पूछताछ की कवायद चल रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।






सर्वाधिक पढ़ीं गईं