सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: प्रेमिका से मिलने प्रेमी आजमगढ़ से पहुंचा मिर्जापुर, चोर समझ कर दी धुनाई

आजमगढ़। प्रेमिका की शादी के बाद भी उससे मुलाकात की हसरत ने प्रेमी को मुसीबत में डाल दिया। प्रेमिका से मिलने के लिए प्रेमी आजमगढ़ से करीब 200 किलोमीटर दूर मिर्जापुर पहुंच गया। आधी रात प्रेमिका के ससुराल में घुसने की कोशिश की तभी किसी की नजर पड़ गई। लोगों ने चोर-चोर का शोर मचाया और प्रेमी को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी। पुलिस के हवाले होते ही प्रेमी ने असलियत उगल दी। फिर क्या था। प्रेमिका भी पानी-पानी हो गई। इसी बीच पति के फैसले ने सभी को चौंका दिया। पति ने पत्नी से उसके प्रेमी के खिलाफ छेड़खानी की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करा दी है। 

आजमगढ़ की रहने वाली एक युवती की शादी अहरौरा के एक मोहल्ले में हुई है। शादी से पहले से ही उसका किसी युवक के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। शादी होने के बाद भी संबंध खत्म नहीं हुआ। दोनों एक दूसरे से सोशल मीडिया के माध्यम से बातें करते रहे। फोन पर भी बातचीत होती रही। चर्चा तो यह भी है कि बीच-बीच में प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे से मिलते भी रहे। इसी बीच गुरुवार की रात प्रेमी शिवकुमार आजमगढ़ से मिर्जापुर प्रेमिका के ससुराल आ गया। आधी रात के वक्त मौका देख ज्यों ही प्रेमी ने प्रेमिका के ससुराल में घुसने की कोशिश की, किसी की नजर पड़ गई। उसने चोर-चोर का शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए और प्रेमी को पकड़ लिया गया। पहले प्रेमी की धुनाई की फिर पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। पुलिस के हत्थे चढ़ते ही प्रेमी ने सच्चाई उगल दी। इसके बाद पति ने चौंकाया और पत्नी ने पति के दबाव में प्रेमी के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करा दिया। चौकी प्रभारी सदानंद यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं