सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: सरायमीर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार झुलसे, एक की हालत गंभीर


आजमगढ़। जिले के सरायमीर थाना के पुरंदरपुर गांव में पशु चराने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार झुलस गए। इनमें दो किशोरी सहित दो युवक शामिल हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 जानकारी के अनुसार सरायमीर थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर गांव में दक्षिण ‌स्थित खेवा पोखरे के पास बुधवार की शाम को लगभग पौने छह बजे कुछ लोग अपने पशुओं को चराने ले गए थे। इस बीच अचानक मौसम बदल गया। आसमान बादल आ गए, इसी बीच बारिश भी शुरू हो गए। तो लोग बारिश से बचने के लिए वहीं किसी पेड़ की ओट में खड़े हो गए। तभी जोर के धमाके के साथ आकाशीय बिजली चार लोगों पर गिर गई। इस घटना में राकेश 22 पुत्र  महंगू, अंशिका 13  पुत्री श्यामनरायण, प्रीती 14 पुत्री दशरथ, रेखा 41 पत्नी राघू  झुलस गए। आस-पास मौजूद अन्य ग्रामीण सभी को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने रेफर कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग घायलों को प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां राकेश की हालत चिंताजनक बनी हुई है। 

 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं