सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: बच्चा चोरों से भिड़ गई मां, कई मिनट तक की हाथापाई...मासूम को बचाया

आजमगढ़। मां को ममता का सागर कहा जाता है। जब परिवार और बच्चों पर संकट आता है तो यही मां दुर्गा का रूप भी धारण कर लेती है। अपने बच्चे के लिए मां अपनी जान की भी परवाह नहीं करती। ऐसा ही कुछ चंदौली के जेवरियाबाद गांव में देखने को मिला।  एक मां अपने बच्चे को बचाने के लिए चोरों से भिड़ गई। इस दौरान चोरों से कई मिनट तक हाथापाई हुई लेकिन मां के हौसले और बहादुरी के आगे चोर बच्चे को छोड़कर भाग निकले।

चंदौली जिले के जेवरियाबाद गांव निवासी अमित सिंह के दो पुत्री व एक पुत्र शिवम है। अमित ने बताया कि शिवम (3 वर्ष) अपनी बड़ी बहन रिया (6 वर्ष) के साथ गुरुवार सुबह करीब 11 बजे खेल रहा था। इसी दौरान काला कपड़ा पहने साधु वेष में दो  लोग रास्ते से गुजरे और शिवम को चॉकलेट देकर उसे साथ लेकर आगे बढ़ गए।  यह देख रिया भागी-भागी घर के अंदर गई और मां प्रिया (28) को इसकी जानकारी दी। अनहोनी की आशंका में बदहवास मां आवाज लगाते हुए उन लोगों के पीछे दौड़ पड़ी और दोनों से भिड़ भी गई। छीना झपटी में प्रिया को शरीर पर कई जगह खरोचें व चोटें भी आईं। अंतत: मां के हौसले के आगे बच्चा चोर गिरोह के सदस्यों को शिवम को छोड़ कर भागना पड़ा। इस दौरान घर के बाकी सदस्य भी मौके पर जुट गए। साधु का वेष धारण बच्चा चोर गिरोह की खोज होने लगी लेकिन दोनों फरार हो चुके थे। घटना से डरी प्रिया घर आने पर बार-बार बेहोश हो जा रही थी। सैयदराजा थाना प्रभारी शेषधर पांडेय ने बताया कि हमारे जानकारी में ऐसा मामला नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो इसकी जांच कराई जाएगी। बच्चा चोर समझ वृद्ध को बनाया बंधक चकिया कोतवाली क्षेत्र के मगरौर गांव में बच्चा चोरी की आशंका से शुक्रवार शाम ग्रामीणों ने एक वृद्ध को घेरकर बंधक बना लिया। मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने वृद्ध को सौंप दिया। थोड़ी देर में पकड़े गए व्यक्ति के परिजन कोतवाली पहुंच गए। बताया कि पकड़े गए 68 वर्षीय रामविलास तिवारी बिहार प्रांत के चांद थाना अंतर्गत दीवाने गांव के निवासी हैं। तिवारी अपने लड़कों के साथ हैदराबाद में थे। चार दिन पूर्व अपने गांव पर आने के बाद बिना बताए घर से चल दिए । मगरौर गांव में बच्चों के साथ बोलते हुए देख कर उनकी वेशभूषा पर बच्चा चोर की चर्चा में पकड़ लिया और उनकी पिटाई करने के बाद बंधक बना लिया। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि पकड़े गए रामविलास तिवारी बच्चा चोर मामलों से कोसों दूर हैं। उन्हें उनके दामाद सरजू चौबे भाई अवनीश तिवारी को सुपुर्द कर दिया गया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं