सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

घूस लेते लेखपाल का वीडियो वायरल

कैंसर पीड़ित से 50 हजार वसूलने का आरोप आजमगढ़। मार्टीनगंज तहसील में तैनात एक लेखपाल का घूस लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि यह मामला क्षेत्र के दुबरा गांव का है। गांव निवासी कैंसर पीड़ित सदरुद्दीन ने आरोप लगाया है कि जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर लेखपाल ने उससे कई किस्तों में करीब 50 हजार रुपये वसूल लिए, लेकिन अब तक पट्टा नहीं किया गया। हाल ही में लेखपाल द्वारा घूस लेते हुए एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित सदरुद्दीन ने बुधवार को जिलाधिकारी से मिलकर मामले की शिकायत की और न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि बीमारी की हालत में भी उनसे पैसे लिए गए, लेकिन काम नहीं किया गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी तहसील में तैनात कानूनगो जयप्रकाश को एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था, जिससे तहसील में भ्रष्टाचार के आरोपों को और बल मिल रहा है। इस संबंध में एसडीएम दिव्या सिकरवार ने बताया कि मामल...

Azamgarh: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

 

आजमगढ़। पवई थाना के रैदा गांव के पास सोमवार की रात अज्ञात वाहन से टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। 

जानकारी के अनुसार सुलेमापुर गांव निवासी राजकुमार 35 पुत्र तिलकधारी सोमवार की रात लगभग 12 बजे जन्मदिन समारोह से लौट रहा था। अभी वह रैदा गांव के पास पहुंचा ही था कि अज्ञात वाहन से बाइक में टक्करा गई। मौके से फरार हो गया। इस घटना में राजकुमार को गंभीर चोटें आई। सुनसान रास्ता होने के कारण राजकुमार घायलावस्था में वहीं काफी देर तक पड़ा रहा। इस बीच काफी देर बाद उधर से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर जब  राजकुमार पर पड़ी तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राजकुमार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं