सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: क्षतिग्रस्त पुलिया निर्माण को लेकर प्रदर्शन

वर्षो से टुटी है शेरवां गांव के पास बनी पुलिया

बूढ़नपुर। बूढ़नपुर से मखनहां होते हुए कम्हरिया जाने वाली सड़क पर शेरवां गांव के पास बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसके कारण आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। 

मंगलवार को समाजसेवी अशोक पटेल के नेतृत्व में शेरवां के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पुलिया का निर्माण कराए जाने की मांग किया। अशोक ने बताया कि कई वर्षों से पुलिया क्षतिग्रस्त है। इसकी शिकायत कई बार उच्चाधिकारियों से की गई  लेकिन इसका निर्माण नहीं कराया गया। पुलिया टूटने से रोड के एक तरफ लगभग पांच फीट गहरा गड्ढ़ा हो गया है। आने जाने वाले राहगीर गिर कर चोटिल हो रहे हैं। क्षतिग्रस्त पुलिया के कारण अब तक लगभग दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण शुरू नहीं किया गया तो तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन को बाध्य होंगे। इस संबंध में उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों की मांग जायज है, क्षतिग्रस्त पुलिया का शीघ्र ही निर्माण कराया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान नवरत्न पटेल, अरविंद कुमार, अजय त्यागी, अभिषेक, हरेंद्र, महेश, अमित, विकास, फूला, रीता, संगीता, पूजा, रूपा, बबिता, कविता आदि मौजूद थे। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं