सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: पासपोर्ट बनवाने पहुंचे युवक का पहले ही बन गया था पासपोर्ट

पीड़ित ने एसपी से की शिकायत, एसपी ने दिए जांच के आदेश

आजमगढ़। कंधरापुर थाने के रहने वाले एक युवक ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके नाम से किसी और का पासपोर्ट बना दिया गया है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक राजू पुत्र लक्ष्मण कंधरापुर थाने का निवासी है। उसका आरोप है कि वर्ष 2019 में उसके नाम से किसी और ने पासपोर्ट बनवा लिया। इसकी जानकारी उसे 2022 के अगस्त महीने में हुई, जब वह अपना पासपोर्ट बनवाने के लिए वाराणसी के कार्यालय गया। वहां बताया कि उसके नाम से पासपोर्ट बन चुका है। यह सुनकर युवक दंग रह गया। इसके बाद राजू आजमगढ़ आया और बुधवार को एसपी अनुराग आर्य को शिकायती पत्र सौंपा और पूरी जानकारी दी। पी‌ड़ित ने एसपी से बताया कि उसने पासपोर्ट के ‌‌लिए अभी तक कोई आवेदन ही नहीं किया था।‌ फिर भी उसके नाम से पासपोर्ट बन गया। उसने बताया कि उक्त पासपोर्ट बनवाने में जो भी कागजात लगे हैं, उसी का है। एसपी अनुराग आर्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले के जांच का आदेश दिया है। कहा कि इस गड़बड़ी में जो भी शामिल होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं