सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: छात्राओं पर कमेंट करने वाले तीन गिरफ्तार


आजमगढ़। रानी की सराय थाने की पुलिस और एंटी रोमियो टीम ने स्कूल और कोचिंग जाने वाली लड़कियों पर कमेंट करने वाले तीन लड़कों ‌को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया है।

 जानकारी के अनुसार आए दिन लड़कियों से छेड़खानी की शिकायत क्षेत्र के लोग पुलिस से कर रहे थे। इसी के मद्देनजर पुलिस और एंटी रोमियों टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर तीन को‌ गिरफ्तार किया है। रानी की सराय थाने के प्रभारी नंद कुमार तिवारी ने बताया कि इस सूचना के आधार पर पुलिस और एंटी रोमियों की टीम को इन आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगाया गया। आरोपियों में मऊ जिले के सरायलंखी निवासी रिषभ सिंह पुत्र वृषकेतु सहित रानी की सराय निवासी अखिल सिंह पुत्र अजय सिंह, अमन यादव पुत्र श्यामधार उर्फ कोड़ई यादव को‌ गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 294 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं