सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

सागर पैलेस में गणेश पूजन व दीप प्रज्वलन के साथ पहली शादी की शुरुआत

आधुनिक सुविधा से सुसज्जित मैरिज हॉल से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर ठेकमा। क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण उस समय आया जब आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘सागर पैलेस’ मैरिज हॉल में गणेश पूजन व दीप प्रज्वलन के साथ पहली शादी की शुरुआत की गई। मैरिज हॉल के संस्थापक राम प्यारे राय ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। क्षेत्र में पहले विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए समुचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था। ऐसे में सागर पैलेस के शुरू होने से अब क्षेत्रवासियों को एक सुसज्जित और व्यवस्थित स्थान मिल गया है, जहां विवाह, मांगलिक कार्यक्रम और सामाजिक आयोजन आसानी से आयोजित किए जा सकेंगे। सागर पैलेस के संचालन से क्षेत्र में रोजगार सृजन की दिशा में भी एक अहम पहल हुई है, जिससे स्थानीय लोगों को काम के अवसर मिलेंगे। ज्ञात हो कि 22 जुलाई 2024 को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई थी। निरंतर प्रयासों के बाद निर्माण कार्य पूरा हुआ और 11 फरवरी 2026 को गृह प्रवेश के साथ इसे औपचारिक रूप ...

Azamgarh: महंगाई पर हल्ला बोल रैली में शामिल होने को कार्यकर्ता दिल्ली रवाना

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले, केंद्र की तानाशाह सरकार को देंगे कड़ा संदेश

आजमगढ़। दिल्ली के रामलीला मैदान में चार सितंबर को महंगाई पर हल्ला बोल रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेसियों का एक दल शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में कैफियात के अलावा अन्य साधनों से रवाना हो गए।     
जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पार्टी के तमाम उत्साहित कार्यकर्ता दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई बेरोजगारी पर प्रस्तावित महारैली में शामिल होकर संवेदनहीन केंद्र सरकार को घेरेंगे। साथ ही केंद्र की तानाशाह सरकार को कड़ा संदेश देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों की समस्याओं को अनदेखा नहीं कर सकती। कांग्रेस पार्टी सरकार की ईडी और सीबीआई के दुरूपयोग से डरने वाली नहीं है। कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर केंद्र की तानाशाह सरकार के विरुद्ध हमेशा अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं