सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: ऊर्जा ‌मंत्री की ससुराल में बिजली विभाग के कर्मियों से अभद्रता




डंडे के बल पर प्रधान ने एक घंटे तक बनाए रखा बंधक 

आजमगढ़। सगड़ी तहसील के लोहरौली गांव में प्रधान द्वारा बिजली का बकाया वसूलने पहुंचे कर्मचारियों को धमकाने और बंधक बनाने का वीडियो वायरल हो रहा। बता दें कि यह गांव प्रदेश सरकार के मंत्री एके शर्मा की ससुराल है।

 घटना आजमगढ़ जिले के सगड़ी तहसील के हरैया के लोहरौली गांव की है। जहां प्रधान काली शर्ट पहने हुए है और कर्मचारियों को डंडा लेकर धमका रहे हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एक्सईएन गोपाल सिंह ने 10 हजार से ज्यादा बकाया वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया। इसके बाद प्रधान को मौके पर बुलाने को कहा। लेकिन प्रधान नहीं आए।  बताया कि गांव में बिजली विभाग के कर्मचारी डिस्कनेक्शन के लिए गए थे। यहां काफी लंबा बकाया है। कनेक्शन काटने के दौरान प्रधान मौके पर पहुंच गए और कर्मचारियों को बंधक बना लिया। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। निर्देश मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं