सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: अवैध रूप से संचालित हुक्काबार पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

एक फरार, पांच हुक्का, पाइप, चार चीलम सहित प्रतिबंधित तंबाकू बरामद

आजमगढ़। सरायमीर पुलिस ने शुक्रवार को कस्बे में एक रेस्टोरेंट में अवैध रूप से संचालित हुक्काबार पर छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक भागने में सफल रहे। पुलिस ने इस दौरान पांच हुक्का, पांच पाइप, चार चीलम सहित प्रतिबंधित तंबाकू मय फेलेवर बरामद किया है। 
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर गुरुवार की देर रात सरायमीर थानाध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय ने पुलिस बल के साथ सरायमीर कस्बा स्थित एक हुक्का बार रेस्टोरेंट पर छापेमारी की। इस दौरान वहां हुक्का पी रहे ग्राहक पुलिस को आता देख फरार हो गए। जबकि पुलिस ने हुक्का बार संचालक, वेटर सहित तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में सरायमीर कस्बा के महाजनी टोला निवासी राज गौंड उर्फ विक्की पुत्र संतोष गौड़, खरेवां गांव निवासी मोहम्मद अहमद पुत्र मोहम्मद तारिक और बहराइच जिले के नानपार थाना के किशनपुर माफी गांव निवासी मोनू अली पुत्र साबिर अली शामिल हैं। जबकि एक युवक खरेवां गांव निवासी अब्दुल्लाह पुत्र जावेद मौके से फरार हो गया। छापेमारी में हुक्का बार रेस्टोरेंट से पांच हुक्का, पांच पाइप, चार चीलम सहित 500 ग्राम प्रतिबंधित तंबाकू मय फेलेवर बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि उपरोक्त चारों आरोपियों के विरुद्ध महामारी अधिनियम तथा सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छापामारी टीम में कांस्टेबल अतुल प्रताप सिंह, विपिन यादव, विनय विश्वकर्मा, महिला आदि शामिल थी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं