सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: ससुरालीजन पर बहन से मारपीट का आरोप, हुआ गर्भपात

थाने में दी तहरीर, पुलिस छानबीन में जुटी

आजमगढ़। एक महिला ने अपनी बहन से मारपीट करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि मारपीट की वजह से उसकी बहन का गर्भपात हो गया। यही नहीं उसकी बहन को मायके नहीं आने दे रहे है। महिला ने इस संबंध में कप्तानगंज थाने में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है।
भीलमपुर छपरा गांव निवासी माला देवी ने बताया कि उसकी बहन की खुशबू की शादी 13 मई 2021 को पिपरी गांव में रवि के साथ हुई थी। इसी साल चार सितंबर को बहन का फोन आया कि उसकी तबीयत खराब है। उसके पेट में छह माह का गर्भ है। खुशबू के पति रवि को फोन कर उसका इलाज कराने की बात कही। इलाज में पता चला कि पेट में चोट लगने से जुड़वा बच्चों की मौत हो गई है। बहन खुशबू ने बताया कि सास कौशल्या देवी, जेठ प्रकाश, देवर गुड्डू और ससुर राम मिलन ने उसके साथ मारपीट की थी। जिससे उसके पेट में गंभीर चोट लगने के कारण गर्भपात हो गया। अस्पताल में भर्ती बहन का ऑपरेशन मायके वालों ने कराया। बताया कि खुशबू की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोप है कि बहन के ससुराल वाले उसे विदा नहीं कर रहे हैं। झूठे मुकदमे में फ़ंसाने की धमकी देते हैं। कप्तानगंज थाने के उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार जांच की जा रही हैं। 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं