सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: शिव मंदिर से डेढ़ कुंतल पीतल का घंटा और फूल का गगरा चोरी

आजमगढ़। देवगांव कोतवाली के कलीचाबाद गांव स्थित ‌शिव जी के मंदिर से बीती रात चोर डेढ़ कुंतल के पीतल के घंटे सहित‌ अन्य सामान उठा ले गए। पुजारी को घटना की जानकारी सुबह हुई, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

 जानकारी के अनुसार देवगांव-मेहनाजपुर रोड स्थित कलीचाबाद गांव में शिव जी के मंदिर से चोर 25-30 किलो का एक बड़ा घंटा, दो किलो के 30 घंटे सहित फूल का बर्तन मिलाकर 70 हजार के सामान उठा ले गए। यहीं नहीं चोर   लाउडस्पीकर भी खोलने का प्रयास किए। लेकिन सफल नहीं हो पाए। शुक्रवार की सुबह पुजारी पन्नालाल गिरी जब मंदिर में पूजा-पाठ करने पहुंचे तो मंदिर का दरवाजा खुला देखा। इधर-उधर देखा तो घंटा आदि गायब था। इस पर उन्होंने ग्रामीणों को अवगत कराने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। चोरी की सूचना के बाद देवगांव कोतवाली से उप-निरीक्षक मनोज कुमार विश्वकर्मा ने मौके पर पहुंच वहां का जायजा लिया और पुजारी से तहरीर लेकर जांच में जुट गए। क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरियों से लोगों में रोष है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं