सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: ब्लाक गेट पर ही गंदगी देख भड़के डीएम, सफाई कराने के दिए निर्देश

आजमगढ़। सठियांव ब्लाक का शनिवार को डीएम विशाल भारद्वाज ने औचक निरीक्षण किया। ब्लाक कार्यालय गेट पर ही गंदगी देख भड़क उठे। तत्काल सफाई करने का निर्देश दिया। खंड विकास अधिकारी से अमृत सरोवर के बारे में जानकारी हासिल की। अचानक सठियांव विकास खंड कार्यालय पहुंचे डीएम सीधे बीडीओ के कार्यालय में पहुंचे। पहले उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। इसके बाद अमृत सरोवर योजना के बारे में खंड विकास अधिकारी हेमंत सिंह से पूछा। उन्होंने बताया कि पूरे विकास खंड क्षेत्र में 16 अमृत सरोवरों का निर्माण कराया जा रहा है। काम तेजी से चल रहा है। जिलाधिकारी ने इस दौरान निर्माणाधीन सभी अमृत सरोवरों के निर्माण में मानक का पालन करते हुए गुणवत्ता का ध्यान रखकर काम पूरा कराये जाने का निर्देश दिया। डीएम ने यह भी कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में दो दो तालाबों को चिन्हित कर अमृत सरोवर की तर्ज पर उन्हें विकसित भी किया जाए। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी हेमंत सिंह, एडीओ पंचायत सुनील मिश्रा, एडीओ आईएसबी रमेश चंद्र सिंह, कमर अंसारी, श्रीराम यादव, राधेश्याम सिंह, विनोद यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं