सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: धान के खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी

 

19 सितंबर से घर से था लापता, पुलिस ने शव को भेजा पीएम को

सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरैया गांव में रविवार की देर शाम धान के खेत में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। 

जानकारी के अनुसार हरैया गांव निवासी संतोष पुत्र गणेश राम 40 वर्ष बीते 19 सितंबर से सुबह नौ बजे घर से निकला, इसके बाद वापस नहीं आया। परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की। लेकिन संतोष का कही पता नहीं चला। इस पर परिवार के लोगों ने 23 सितंबर को जीयनपुर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही अपने स्तर से भी तलाश करते रहे, लेकिन कहीं पता नहीं चला। रविवार की देर शाम सूचना मिली की गांव के सिवान स्थित धान के खेत में संतोष का शव मिला है। परिवार के लोग बदहवास होकर खेत की ओर भागे, संतोष का शव देखते ही परिवार के लोग दहाड़े मारकर रोने लगे। इसी बीच वहां पुलिस भी पहुंच गई। मौके पर पहुंचे सीओ सगड़ी अनिल कुमार वर्मा, थानाध्यक्ष यादवेंद्र पांडेय ने घटना स्थल का जायजा लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। साथ ही गांव वालों से और परिवार से पूछताछ के बाद पुलिस तहरीर लेकर लौट गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है ।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं