सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: पैसा दोगुना करने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर

आजमगढ़।  बिलरियागंज में करोड़ों की ठगी के मामले पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 16 सितंबर को मोहम्मद शारिफ ने तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें 12 नामजद और कुछ अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था।

पीड़ित ने आरोप लगाया था कि सैयद मोहम्मद आकिब पुत्र सिब्गतुल्लाह द्वारा शेयर मार्केट के नाम पर धोखाधड़ी की गयी है। इस मामले में पुलिस ने अभियुक्त सैयद मोहम्मद आकिब पुत्र सिब्गतुल्लाह को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में वांटेड अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उक्त आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मास्टरमाइंट बेलाल अहमद है जो कि घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा है। बातते चलें कि आरोपी बेलाल अहमद ने बिलरियागंज में जेहान फाइनेंशियल ग्रुप बनाकर शेयर मार्केट में पैसा लगाने की बात कहकर दोगुना पैसा देने का वादा करता था। बेलाल ने शेयर मार्केट में इंवेस्टमेंट के नाम पर एक फर्जी फर्म बनाई थी। उसके फरार होने की जानकारी मिलने पर तीन की सदमे में मौत भी हो चुकी है। बिलरियागंज में ही 10 हजार लोगों के साथ ठगी की गई है। गांव वालों ने बताया कि बेलाल अहमद का पिता शिवगतुल्लाह उर्फ सरदार बैंक में कैशियर था और घोटाले के आरोप में बर्खास्त भी किया जा चुका है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं