सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: अंशु राय उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य के लिए हुए सम्मानित

शिक्षक दिनेश के आवास पर कार्यक्रम में बधाई देने वालों का तांता 

लाटघाट। शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ के इंग्लिश मीडियम स्कूल प्राथमिक विद्यालय बनकटिया के शिक्षक अंशु राय को उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य के लिए  उप शिक्षा निदेशक अमरनाथ राय ने प्रश‌स्ति-पत्र देकर सम्मानित किया है। अंशु राय को शिक्षक सम्मान मिलने पर विकासखंड अजमतगढ़ के शिक्षकों, अभिभावकों में खुशी की लहर है। इस क्रम में सोमवार की शाम को लाटघाट बाजार में शिक्षक दिनेश कुमार पांडेय के आवास पर एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों सहित अभिभावकों आदि ने अंशु राय को माला पहनाकर उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी।

शिक्षक दिनेश पांडेय ने कहा कि  इस देवारा क्षेत्र में अपने परिश्रम और मेहनत के बल पर जो मुकाम अंशु राय ने हासिल किया, वह सराहनीय है। यही नहीं अंशु राय को आजादी का अमृत महोत्सव 2022 कार्यक्रम के बेहतर आयोजन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार ‌सिंह ने प्रशस्ति पत्र दे उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में सम्मानित किया है। उनकी इस उपलब्धि से हम शिक्षकों सहित अभिभावकों में हर्ष है। यह पहली बार है, जब एक युवा शिक्षक को यह सम्मान प्राप्त हुआ है। जो इस क्षेत्र के शिक्षकों के लिए गौरव का विषय है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं