सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: शादी की जिद्द पर अड़ी प्रेमिका पहुंची थाने, पुलिस ने परिजनों की सहमति पर कराई शादी

 

सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात घर से भाग रहे प्रेमी युग का परिजनों ने मंदिर में शादी करा दी। प्रेमी युगल की शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार जीयनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की रात एक बजे चोरी-छिपे प्रेमी युगल घर से भाग रहे थे। ग्रामीणों ने दोनों प्रेमी युगल को पकड़ लिया और 112 नंबर पुलिस को सूचना दी ‌। पुलिस प्रेमी युगल को जीयनपुर कोतवाली लेकर आई। रविवार को दोनों के परिजनों को बुलाया। वही दोनों प्रेमी युगल शादी करने पर अड़ गए। पुलिस सहित सभी ने प्रेमिका को समझा-बुझाकर उसकी मां के साथ घर भेज दिया। लेकिन रविवार की देर शाम प्रेमिका थाने पर पहुंच गई और पुलिस के सामने प्रेमी से शादी करने की जिद्द पकड़कर बैठ गई। सोमवार को बार-बार समझाने बुझाने पर भी प्रेमी युगल नहीं माने। जिद्द पर अड़े रहे। दोनों के परिजनों के साथ बातचीत हुई। अंत में दोनों परिजनों की सहमति से प्रेमी युगल की जीयनपुर स्थित मंदिर में शादी कराई गई।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं