सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh:हेरोइन के साथ मां व बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार



आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मुहल्ला समौधी तिराहा के पास से शुक्रवार को पुलिस ने हेरोइन बेच रहे मां व बेटे को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 21 ग्राम से अधिक हेरोइन व बिक्री के 5640 रुपये बरामद किए।

मुबारकपुर चौकी इंचार्ज राजीव कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि समौधी की गली में एक महिला व पुरुष मादक पदार्थ बेच रहे हैं। सूचना पर चौकी इंचार्ज ने पुलिस कर्मियों के साथ घेराबंदी की। थोड़ी देर में एक महिला व पुरुष आते दिखाई दिए। शक के आधार पर पुलिस ने उन्हें रोक कर तलाशी ली। उनके पास से 120 पुड़िया हेरोइन व 5640 रुपये मिले। पूछताछ में महिला ने अपना नाम फूलमती बताया। दूसरे आरोपी संजय कुमार निवासी ग्राम बरहदपुर थाना कोतवाली मोहम्माबाद गोहना जनपद मऊ ने बताया कि वह फूलमती का पुत्र है। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं