सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: गल्ले से रुपया चोरी के दो आरोपी गिरफ़्तार

पुलिस ने दोनों के पास से 2100 रुपये किए बरामद

आजमगढ़। जहानागंज कस्बा स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान के गल्ले से रुपया चोरी करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से 2100 रुपये भी बरामद किए हैं, पुलिस ने गिरफ्तार युवकों का चालान कर जेल भेज दिया।  
जानकारी के अनुसार पीड़ित मु. साबीर पुत्र स्व. अलीहसन जहानागंज थाना के चकशाहदरिया गांव के निवासी हैं। जहानागंज कस्बा में उनकी इंडियन बैंक के पास जनरल स्टोर की दुकान है। उन्होंने बताया कि चार सितंबर को उनकी दुकान पर दो लड़के आए और कपड़ा दिखाने की बात कहीं। जब मैं कपड़ा निकालने गया थे दोनों गल्ले से रुपये चोरी कर फरार हो गए। जब मैं कपड़ा लेकर आया तो दोनों वहां नहीं थे। गल्ला खुला था। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में आकाश सिंह पुत्र रमाकर सिंह व पंकज सिंह पुत्र नन्हकुल्ली उर्फ भगवान सिंह निवासी किशुनपुर को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर दोनों को सोमवार को जहानागंज कस्बा से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनके पास से  2100 रूपये बरामद किए। प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों का विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं