सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: ट्रक के धक्के से बाइक सवार अधेड़ महिला की मौत

आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के सोनवारा अंडरपास के पास शुक्रवार की सुबह एक ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दिया। इस घटना में बाइक पर सवार अधेड़ महिला नीचे गिर गई। जिससे महिला ट्रक के नीचे आ गई और उसकी कूचलने से मौके पर ही मौत हो गई। आस-पास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रक को थाने ले आई है। 
जानकारी के अनुसार गंभीपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमों गांव निवासी अखिलेश अपनी मां भानूमति 65 को लेकर दवा दिलाने शुक्रवार की सुबह नौ बजे आजमगढ़ आ रहा था। अभी वह थाने से कुछ दूर सोनवारा अंडरपास के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आ रही ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक पर सवार अधेड़ महिला भानू‌मति नीचे गिर गई। वहीं पीछे से रहे ट्रक के नीचे आ गई। इस घटना में ट्रक से कूचलकर भानूमति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं चालक ट्रक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। उधर सड़क दुर्घटना भानूमति की मौत की सूचना मिलते ही ‌परिवार में कोहराम मच गया। महिला के दो पुत्र और चार पुत्री हैं। पति की पहले ही मौत हो चुकी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं