सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: विज्ञान प्रतियो‌गिता में मनमोहन ने मारी बाजी

विजेता बच्चे जिला विज्ञान प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

आजमगढ़। बीआरसी कोयलसा में बुधवार को विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 53 बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय कौड़िया के मनमोहन मौर्य ने पहला स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को खंड शिक्षा अधिकारी श्वेता मौर्या ने सम्मानित किया।

 खंड शिक्षा अधिकारी श्वेता मौर्या ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप छात्रों में विज्ञान के प्रति जागरूक बढ़े। साथ ही विज्ञान के प्रति आकर्षण पैदा हो, इसी उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय कौड़िया के छात्र मनमोहन मौर्य को प्रथम स्थान मिला, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय भैरोपुर की संध्या मौर्य को दूसरा और उच्च प्राथमिक विद्यालय अतरैठ की छात्रा मानसी श्रीवास्तव को तीसरा स्थान मिला। जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय मोखलिसपुर के वेद प्रकाश तिवारी और मरछा हर‌िवल्लभ की छात्रा प्रतिज्ञा मौर्या को चौथा स्थान मिला। बता दें कि उक्त बच्चे आगामी दिनों में होने वाले जिला विज्ञान प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर विनोद मौर्य, अभिनव सिंह, प्रदीप सिंह, विजय प्रताप यादव, प्रवीण मिश्रा, देवेंद्र सिंह, वीरेंद्र शुक्ला, गरुण सिंह, मनोज सिंह, रामकेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं