सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: किशोरी को भगाने वाला गिरफ्तार, चार अन्य पर मुकदमा दर्ज

आजमगढ़। किशोरी को भगाने के आरोप में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पी‌ड़िता के परिजनों के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया।

 जानकारी के अनुसार बीते आठ सितंबर को किशोरी के परिजनों ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिग ‌पुत्री को रिंकू पुत्र इंद्रजीत सहित चार लोग बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गए। इस संबंध में बरदह थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना में जुटी थी। इसी बीच विवेचनाधिकारी बरदह थाने के सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार राय को सूचना मिली की अ‌ारोपी सरायमोहन सरकारी अस्पताल के पास है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी रिंकू बनवासी पुत्र इंद्रजीत बनवासी को गिरफ्तार कर लिया। ‌विभिन्न धाराओं में चालान कर उसे जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी।  इंसपेक्टर जितेंद्र कुमार राय ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं