सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: सात माह बाद रेप के आरोपी को किया गिरफ्तार

जान से मारने की धमकी दे रहा था आरोपी

आजमगढ़। निजामाबाद थाने की पुलिस ने सोमवार को रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रहा था। सात माह  पूर्व आरोपी ने घटना को अंजाम दिया था। तब से वह फरार चल रहा था। 

जानकारी के अनुसार पीड़िता के परिजनों ने सात माह पूर्व पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि बेटी के साथ राहुल गोंड पुत्र जयप्रकाश गोंड ने रेप किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था और लगातार रेप की घटना को अंजाम देता था। पीड़िता लोकलाज के कारण इस बात को किसी से कह नहीं पाती थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस लगातार मामले के आरोपी को तलाश कर रही थी। सात माह बाद आज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की विवेचना कर रहे पुलिस के सब इंस्पेक्टर पवन कुमार शुक्ला ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर धारा- 376/506 भादवि बनाम राहुल गौड़ के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई थी। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। आरोपी को आज पुलिस ने सीधा सुलतानपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर रेप की घटना को अंजाम देता था। आरोपी को न्यायालय पेश किया जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं