सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: भाजपाईयों ने सरोवरों के आस-पास सफाई कर पौधे लगाने का किया आह्वान

मदनपुर और सम्मोपुर में अमृत सरोवर की हुई सफाई

बरदह। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरु होकर दो अक्टूबर गांधी जयंती तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को स्थानीय क्षेत्र के बसवां ग्रामपंचायत के मदनपुर स्थित अमृत सरोवर की साफ-सफाई कर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्वच्छता का संकल्प दोहराया। इस दौरान भाजपाइयों ने लोगों को साफ-सफाई के प्रति प्रोत्साहित किया। साथ ही अमृत सरोवरों के किनारे पौधे भी लगाने का आह्वान किया। इसी क्रम में मां सिद्धिदात्री शक्ति पीठ सम्मोपुर में भारतीय जनता पार्टी ठेकमा मंडल अध्यक्ष संतोष चौबे के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। 

जिला सचिव लालगंज और प्रधान संघ ठेकमा के अध्यक्ष प्रमोद राय की अध्यक्षता में अमृत सरोवर व मंदिर का साफ- सफाई की गई। प्रमोद राय ने कहा कि कहा कि योगी सरकार ने अमृत सरोवर बनवाकर जल संरक्षण का महत्वपूर्ण कार्य किया है। यह आने वाले समय में सूखे और पानी के संकट से निपटने में मील का पत्थर साबित होंगे। प्रमोद राय ने लोगों से अमृत सरोवरों के किनारे पौधे लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अरूण उपाध्याय, जेपीएन तिवारी, उमाकांत तिवारी, संतोष चौबे मंडल अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष जोगिंदर राय, बृजेश यादव, मुन्ना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इसी क्रम में मां सिद्धिदात्री शक्ति पीठ सम्मोपुर में भारतीय जनता पार्टी ठेकमा मंडल अध्यक्ष संतोष चौबे के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। मां सिद्धिदात्री शक्तिपीठ के संरक्षक सुनील सिंह शास्त्री ने कहा कि स्वच्छता मनुष्य के जीवन का प्रमुख अंग है, जीवन के हर क्षेत्र में में स्वच्छता अति आवश्यक है। यह मानव के विकास एवं मानव कल्याण के लिए बहुत सहायक है। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री लालगंज प्रमोद राय, अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष चंदू सरोज, महामंत्री अभिषेक राय, बृजेश राय आदि उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं