सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: बनारस में घर की छतों पर भूत! वायरल वीडियो से डर का माहौल, पुलिस से शिकायत

वाराणसी। एक कॉलोनी में भूत का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि रात के अंधेरे में कोई सफेद कपड़ा पहनकर छतों पर चल रहा है। कॉलोनी के लोगों ने पुलिस से जांच की गुहार लगाई है।

मामला भेलूपुर थाना क्षेत्र के बड़ी गैबी स्थित वीडीए कॉलोनी का है। यहां के लोगों का कहना है पुलिस पड़ताल करके सच्चाई का पता लगाए, क्योंकि हमारे बच्चों को बुखार हो रहा है। तबीयत बिगड़ रही है। वीडियोज के वायरल होने के बाद पूरी कॉलोनी के लोगों में डर बैठ गया है। रात 8 बजे के बाद कोई यहां पर आता जाता नहीं दिख रहा है। बताया जाता है कि सबसे पहले कॉलोनी के एक वाट्सग्रुप पर वीडियो डाले गए। पहले एक वीडियो डाला गया। इसमें दिख रहा है कि कोई आकृति टहल रही है। कुछ बच्चों ने कहा कि वीडियो उन्होंने बनाया। फिर कहा गया कि दूसरे लोगों ने ये वीडियो बनाए हैं। कालोनी वालों का कहना है कि इस मामले में पुलिस जांच करनी चाहिए। इसके पीछे जो भी साजिश या अफवाह है, उसके बारे में पता लगाना चाहिए। अगर कोई शरारत कर रहा है तो उसे सजा मिलनी चाहिए। पुलिस को दी गई शिकायत में उन लोगों का नाम और मोबाइल नंबर भी दिया गया है जिन लोगों ने वीडियो को ग्रुप में डाला था।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं