सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: तेज रफ्तार बाइक ने अधेड़ को मारा धक्का, इलाज के दौरान मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो घायल, गंभीर

‌आजमगढ़। जिले के दो थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटना में जहां तेज रफ्तार बाइक ने एक अधेड़ को टक्कर मार दी। जिसमें उपचार के दौरान अधेड़ की  मौत हो गई। वहीं एक अन्य घटना में अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार एक युवक और किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है, जहां दोनों गंभीर बताए जा रहे हैं। उधर पुलिस ने मृतक अधेड़ का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। 
जानकारी के अनुसार  कंधरापुर थाना क्षेत्र सेहदा मोड़ पर मंगलवार की शाम पौने छह बजे आजमगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार से बाइक सवार ने एक अधेड़ को धक्का मार दिया। इस घटना में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में लोगों ने अधेड़ को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। देर रात अधेड़ की मौत हो गई। मृतक अधेड़ चंद्रदेव यादव 57 पुत्र स्व. खदेरू यादव सेहदा गांव का निवासी था। चंद्रदेव मंगलवार की शाम खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर घर वापस लौट रहे थे, तभी उक्त घटना हुई। अधेड़ की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। उधर देवगांव कोतवाली के आजमगढ़-वाराणसी नेशनल हाईवे पर कैथीशंकरपुर ओवरब्रिज के पास अज्ञात गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हरईरामपुर निवासी सचिन शर्मा 19 पुत्र कुंवर शर्मा व अंश विश्वकर्मा 12 पुत्र राकेश विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं