सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, शादी का दबाव बनाने पर मुकरा

पीड़िता ने युवक के खिलाफ दी तहरीर

आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र में एक युवक युवती को झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। बाद में जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। पीड़ित युवती ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। 

पीड़ित युवती के मुताबिक युवक दो साल तक युवक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। कुछ दिनों पहले शादी से भी इंकार कर दिया। विरोध जताने पर गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि अब युवक पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। युवती के पिता ने मंगलवार को देवगांव कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया। बुधवार की सुबह परिजनों ने आरोपी को पुलिस से पकड़वा दिया। अभी तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। देवगांव कोतवाल ने बताया कि हम छुट्टी पर हैं। आने के बाद ही कुछ कह पाएंगे। देवगांव एसआई तारकेश्वर राय ने बताया कि अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। परिजन सीओ से मिलकर फरियाद करने की बात कह रहे हैं। वहीं मामले को लेकर दोनों पक्षों में पंचायत भी चल रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं