सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: पत्नी के प्रेमी के भाई का पति ने किया अपहरण

प्रेमी से बात करने को पति ने कई बार किया था मना 

विवाहिता के न मानने पर पति ने उठाया उक्त कदम

आजमगढ़। जौनपुर के शाहगंज थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता से उसका आजमगढ़ निवासी प्रेमी फोन पर बात करता था। पति ने युवक से बात करने से रोका लेकिन विवाहिता ने उसकी बात नहीं मानी तो पति ने प्रेमी के भाई का ही सोमवार को अपहरण कर लिया। उसे फैजाबाद रोड स्थित एक भवन में रखा था। सूचना पाकर पहुुंची पुलिस उसे छुड़ाकर ले आई।

 जानकारी के अनुसार विवाहिता का आजमगढ़ जनपद के एक युवक से काफी दिनों से प्रेम था। दोनों में प्रेम प्रसंग की जानकारी जब विवाहिता के पति व ससुराल वालों को हुई तो प्रेमी युवक के परिजनों के साथ कई बार पंचायत की गई। जिसमें व्यवहार में सुधार की बात को लेकर प्रेमी के परिजनों ने आश्वासन दिया था। पंचायत के बावजूद प्रेमी के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। जिसमें विवाहिता के परिवार वाले खफा चल रहे थे। रविवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास प्रेमी युवक के भाई को देख विवाहिता के पति व उनके साथियों ने ऑटो में बैठकर अपहरण कर उसको अपने साथ लेकर चले गए। भाई के अगवा होने की जानकारी प्रेमी ने पुलिस को दी। उसकी सुचना पर पुलिस ने नगर के फैजाबाद रोड स्थित एक भवन से युवक केे छुड़ाया। प्रभारी निरिक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया की अपहरण का मामला संज्ञान में आते ही सक्रिय पुलिस बल ने अपहृत युवक को बरामद कर लिया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं