सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बारिश बनी जानलेवा: लालगंज में दीवार ढहने से एक की मौत

अहरौला में बारजा गिरा चार घायल, पवई में कच्चे मकान की दीवार गिरी आजमगढ़। जिले में लगातार हो रही बारिश अब जानलेवा साबित होने लगी है। बृहस्पतिवार को अहरौला, लालगंज और पवई में बारिश के कारण तीन अलग-अलग हादसे हुए। इनमें लालगंज में कच्ची दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अहरौला में मकान का बारजा गिरने से चार लोग घायल हो गए। पवई में कच्चे मकान की दीवार ढहने से बड़ा हादसा टल गया। अहरौला थाना क्षेत्र के पारा फुलवरिया बाजार में इकबाल पुत्र माजिज के दो मंजिला मकान का बारजा अचानक गिर पड़ा। नीचे संचालित जनरल स्टोर पर उस समय ग्राहक मौजूद थे। हादसे में एक ग्राहक और उसकी माता को हल्की चोटें आईं, जबकि इकबाल के साडू अकबर की पुत्रियां रेशमा समेत दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे घायलों को बाहर निकालकर निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। बारजा गिरने से जनरल स्टोर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दुकानदार को लगभग 50 हजार रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। उधर, लालगंज थाना क्षेत्र के बेरवा विशंभरपुर गांव में लगातार बारिश के कारण कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई...

Azamgarh: डा. प्रकाश और डा. टी पांड्याराज के सम्मान से हर्ष, दी बधाई



रानी की सराय।  नेपाल के पोखरा स्थित त्रिभुवन यूनिवर्सिटी के वानिकी संस्थान में बीते 17 से 19 सितंबर के बीच संपन्न हुए कार्यक्रम में कृषि महाविद्यालय के शस्य विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डा. प्रकाश यादव और डा. टी पांड्याराज को यंग एग्रोनॉमिष्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उनके इस सम्मान से कृषि महाविद्यालय परिवार में हर्ष व्याप्त है। नेपाल से लौटने के बाद महाविद्यालय में डा. प्रकाश और डा. टी पांड्याराज को बधाई देने वालों का तांता लगा है। शुक्रवार को छोटे से समारोह में महाविद्यालय के लोगों ने डा. प्रकाश और डा. टी पांड्याराज का स्वागत किया। महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. धीरेंद्र कुमार सिंह ने दोनों वैज्ञानिकों को बधाई दी। कहा कि नेपाल में कृषि, वानिकी, पर्यावरण और खाद्य सुरक्षा पर वैश्विक प्रयास विषय पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें दोनों वैज्ञानिकों को सस्य विज्ञान विषय में किए गए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए यंग एग्रोनॉमिष्ट अवॉर्ड से नवाजा गया है। इनके इस सम्मान से महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापकों में हर्ष व्याप्त है। साथ ने उन्हे बधाई देकर स्वागत किया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं