सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: दहेज की मांग नहीं हुई पूरी तो पति ने व्हाट्सएप पर दिया पत्नी को तलाक

आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र में संजरपुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने उसे व्हाट्सएप पर तलाक दे दिया। महिला का आरोप है कि दहेज के लिए ससुराल के लोगों उसे पहले ही घर से निकाल दिया था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर निवासी कबीर अहमद ने अपनी बेटी हेना बानो का निकाह महुआ कला गांव निवासी शाह आलम के साथ साल 2017 में किया था। हेेना का आरोप है कि निकाह के कुछ दिनों बाद ही ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। शौहर आए दिन मारपीट करता था। एक दिन ससुराल के लोगों ने घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह मायके में रहने लगी। इसी बीच 14 सितंबर को पति ने व्हाट्सएप पर मैसेज के जरिए तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति शाह आलम, सास बदरून निशा, जेठ सलीम और ननदोई शमशाद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व तलाक का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। दीदारगंज थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर सभी के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयार की जा रही है। पीड़िता का पति अभी सउदी अरब में है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं