सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बारिश बनी जानलेवा: लालगंज में दीवार ढहने से एक की मौत

अहरौला में बारजा गिरा चार घायल, पवई में कच्चे मकान की दीवार गिरी आजमगढ़। जिले में लगातार हो रही बारिश अब जानलेवा साबित होने लगी है। बृहस्पतिवार को अहरौला, लालगंज और पवई में बारिश के कारण तीन अलग-अलग हादसे हुए। इनमें लालगंज में कच्ची दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अहरौला में मकान का बारजा गिरने से चार लोग घायल हो गए। पवई में कच्चे मकान की दीवार ढहने से बड़ा हादसा टल गया। अहरौला थाना क्षेत्र के पारा फुलवरिया बाजार में इकबाल पुत्र माजिज के दो मंजिला मकान का बारजा अचानक गिर पड़ा। नीचे संचालित जनरल स्टोर पर उस समय ग्राहक मौजूद थे। हादसे में एक ग्राहक और उसकी माता को हल्की चोटें आईं, जबकि इकबाल के साडू अकबर की पुत्रियां रेशमा समेत दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे घायलों को बाहर निकालकर निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। बारजा गिरने से जनरल स्टोर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दुकानदार को लगभग 50 हजार रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। उधर, लालगंज थाना क्षेत्र के बेरवा विशंभरपुर गांव में लगातार बारिश के कारण कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई...

Azamgarh: सरकारी ट‍‍्यूबवेल में नहाने के दौरान किशोर की मौत

पुलिस ने शव भेजा पीएम को, जांच में जुटी

ग्रामीणों का आरोप ट‍्यूब्वेल में उतर रहा था करेंट

लाटघाट। रौनापार थाना के मसूरियापुर गांव में सरकारी ट‍्यूब्वेल में नहाने के दौरान एक किशोर की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीण किशोर को अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस के अनुसार मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है, पीएम के बाद ही पता चलेगा।  इधर ग्रामीणों का आरोप था कि ट्यूबवेल के हौज में कई दिनों से करेंट उतरने के संबंध में विभाग को अवगत कराया था। लेकिन विभाग ने ध्यान नहीं दिया। करेंट लगने से किशोर की मौत हुई है।

  जानकारी के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के मसूरियापुर गांव निवासी उत्तम 16 पुत्र रामचंद्र  मंगलवार की सुबह दोस्तों के साथ सरकारी ट्यूबवेल नहाने गया था। सुबह दस बजे के करीब उत्तम ट्यूबवेल में नहा रहा था, इसी बीच ट्यूबवेल के हौज में ही उसकी मौत हो गई। उत्तम के ट्यूबवेल में डूबने की सूचना मिलने पर गांव के लोग सीवान की ओर भागे। ग्रामीण वहां पहुंचे और ट्यूबवेल को बंद कराया, साथ ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे रौनापार थाने के उपनिरीक्षक भगवान यादव  ने लोगों की मदद से उत्तम के शव को हौज से बाहर निकलवाया और अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  पुलिस ने पंचायतनामा भरवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उप निरीक्षक ने बताया कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि बिजली के करंट मौत हुई या हौज में डूबने से। उधर उत्तम की मौत से परिवार में कोराम मच गया। मृतक दो भाइयों और तीन बहनों में तीसरे नंबर पर था। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि ट्यूबवेल में काफी दिनों से करेंट उतरने की शिकायत थी। विभाग को इस संबंध में जानकारी दी गई थी, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं