सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: रमाकांत यादव की बढ़ रही मुश्किलें, फतेहगढ़ केंद्रीय कारागार सिफ्ट

जहरीली शराब कांड में आया था नाम, शासन के निर्देश पर ट्रांसफर

आजमगढ़। जहरीली शराब कांड सहित अन्य मामलों में इटौरा जेल में बंद सपा के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक दिन पूर्व आए शासन के निर्देश पर बाहुबली विधायक को फतेहगढ़ जेल स्थानांतरित किया गया है। भारी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच प्रशासन ने बाहुबली विधायक को सुबह आठ बजे जेल से फतेहगढ़ केंद्रीय कारागार के लिए रवाना किया। 

  सपा के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव ने हत्या के प्रयास और धरना प्रदर्शन के पुराने मामले में 25 जुलाई को सरेंडर किया था और जेल चले गए थे। जेल जाने के बाद जहरीली शराब कांड की विवेचना में भी सपा विधायक रमाकांत यादव का नाम सामने आ गया। जिले के माहुल में जहरीली शराब से 13 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। जिस ठेके से यह शराब बिकी थी वह बाहुबली विधायक के भांजे रंगेश यादव का था। जिला प्रशासन ने रंगेश यादव पर गैंगेस्टर, रासुका के तहत कार्रवाई कर 67 लाख की संपत्ति भी कुर्क किया है। सपा के बाहुबली विधायक से मिलने 22 अगस्त को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भी आए थे। लगभग एक घंटे की मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि सरकार के इशारे पर विराधियों का उत्पीड़न किया जा रहा है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं