सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत

आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर चेकपोस्ट के पास शुक्रवार की रात युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
रानी की सराय थाना के सठियांव गांव निवासी सरफराज (25) पुत्र इद्रीश शुक्रवार की रात पैदल ही किसी काम से जा रहा था। अभी वह शंकरपुर चेकपोस्ट के पास ही पहुंचा था कि अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में सरफराज को गंभीर चोट आयी। स्थानीय लोगों की सूचना पर रानी की सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया। वहीं घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के दो भाई व तीन बहन बताए गए हैं।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं