सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: चोरी की तीन बाइक के सा‌थ एक आरोपी ‌गिरफ्तार

आजमगढ़। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बुधवार को बाइक चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए चोर के पास से तीन बाइक बरामद की है। 

जिले में आए दिन बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस लगातार चेकिंग  अभियान चला रही है। इस क्रम में बुधवार को पुलिस शहर में चेकिंग अभियान चला रही थी, इसी बीच एक युवक बाइक से आता दिखा। पुलिस  ने युवक को ‌रोककर कड़ाई से पूछताछ शुरू की, तो आरोपी ने तीन बाइक चोरी करने की बात को कबूलते हुए बताया कि वह भीड़भाड़ वाले इलाके से बाइक चोरी की घटना को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी शैलेश राजभर पुत्र लालमन राजभर की निशानदेही पर कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद की। आरोपी ने दो बाइक जेल के खंडहर में छुपा कर रखी थी। जहां से दोनों बाइक सहित तीन बाइक बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी का विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेजने की प्रक्रिया कर रही है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं