सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: आल टीचर्स एंड इंपलाईज वेलफेयर एसोसिएशन जिला इकाई का हुआ विस्तार

विनीता ‌सिंह बनी अटेवा महिला प्रकोष्ठ की जिला प्रभारी

सूर्यभान, रीना तथा बिंदू जिला कार्यकारिणी की सदस्य मनोनीत

हरैया तथा अजमतगढ़ ब्लॉक इकाई का भी हुआ पुनर्गठन

आजमगढ़। पुरानी पेंशन बहाली के लिए लगातार संघर्षरत संगठन अटेवा (आल टीचर्स एंड इंपलाईज वेलफेयर एसोसिएशन) की बैठक रविवार को रोहुआर स्थित कृष्णा पटेल महाविद्यालय के अलवा  बैदौली, ब्लॉक हरैया, आजमगढ़ के परिसर में हुई। अध्यक्षता पीडब्ल्यूडी के जिलाध्यक्ष रामसमूझ ने किया। इस दौरान जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जबकि अजमतगढ़ व हरैया ब्लाक के अटेवा की कार्यकारिणी के गठन किया गया। इस दौरान विनीता सिंह प्रभारी अटेवा महिला प्रकोष्ठ आजमगढ़, सूर्यभान यादव, बिंदू यादव एवं रीना सिंह सदस्य जिला कार्यकारिणी अटेवा आजमगढ़ मनोनीत किया गया। 

अटेवा हरैया का पुनर्गठन करते हुए विद्यासागर पटेल, सूर्यप्रकाश राय, राजकेश पटेल एवं सत्यनारायण यादव को संरक्षक एवं रविशंकर यादव, महातम यादव, आनंद कुमार, मनोज कुमार एवं अजय कुमार पांडेय को सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया। ब्रजेंद्र शर्मा को अध्यक्ष, सूर्यभान यादव को महामंत्री, राजेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष, प्रवीण कुमार राय, रविप्रताप पटेल, समरजीत राम एवं शाहिद परवेज़ को उपाध्यक्ष, आलोक कन्नौजिया, उमापति यादव एवं अंशू राय को संगठन मंत्री, धीरेंद्र यादव, सत्यप्रकाश, बृजेश पटेल को संयुक्त मंत्री, बैजनाथ यादव, सावित्री रानी कटियार व निशा राय को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रभारी, बृजेश मौर्य सोशल मीडिया प्रभारी, बलिराम सिंह व दुर्गेश गुप्ता को सोशल मीडिया सह प्रभारी मनोनीत किया गया। इसके साथ ही अमेरिका पटेल, राजीव यादव, विनोद यादव, कमलेश यादव, संजय पटेल, अरविंद विश्वकर्मा, योगेंद्र पटेल को सदस्य ब्लाक कार्यकारिणी मनोनीत किया गया। इसकी क्रम में समस्त न्याय पंचायतो के लिए न्याय पंचायत प्रभारियो को भी मनोनीत किया गया। इसी क्रम में अजमतगढ़ ब्लाक ईकाई के पुनर्गठन में  घनश्याम विश्वकर्मा, दिनेश यादव, नूरआलम एवं बृजेश राय को संरक्षक, श्रीराम सिंह, सरिता मौर्या, मिथिलेश, दिनेश पांडेय, अंशू राय, सत्यप्रकाश पटेल, शंभूनाथ सिंह को सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया। सतीश सिंह पटेल को अध्यक्ष, अरविंद यादव को महामंत्री, दिनेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष, संजय यादव, सतीश पटेल, पूनम गौतम व देवेंद्रनाथ को उपाध्यक्ष, मानसिंह, निधि शर्मा, नागेंद्र राम, सोनू यादव को संगठन मंत्री, नरेंद्र भारती, रामदयाल पटेल, उमेश सोनकर, नरसिंह चौधरी को संयुक्त मंत्री, रामबचन प्रजापति व देवेंद्र कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी, मनीष यादव व पंकज मौर्य को सोशल मीडिया सह प्रभारी मनोनीत किया गया। इसके साथ ही रामकरन, संगीता, सतीश शुक्ला, वरूण पाण्डेय, नीरज मौर्य, शिवम यादव व दुर्गेश को सदस्य ब्लाक कार्यकारिणी मनोनीत किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि अटेवा आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद यादव ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। साथ ही सभी को अटेवा के गठन से लेकर झारखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़ राज्यों में पुरानी पेंशन बहाली बहाल होने तक के संघर्ष को विस्तार से बताया। जिला महामंत्री डा. रामजी वर्मा ने पुरानी पेंशन आंदोलन की अटेवा की रणनीति से अवगत कराया। इसी क्रम में सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सीपी यादव, सठियांव ब्लाॅक के महामंत्री सुनील कुमार यादव, उपाध्यक्ष अटेवा सठियांव आलोक कुमार गुप्ता, भरत यादव ने संबोधित किया। अंत में कार्यक्रम के आयोजन विद्यासागर पटेल ने सभी का आभार व्यक्त किया। 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं