सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: पवई में जमीनी विवाद में मारपीट, सिर में चोट लगने से अधेड़ की मौत

सूचना पर पहुंची पुलिस, शव पोस्टमार्टम को भेजा

आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के सुलेमपुर में रविवार की शाम को जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान सिर में चोट लगने से अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता, उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम को भेज दिया


जानकारी के अनुसार पवई थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सुलेमापुर ग्रामसभा के जियालाल गौड़ 60 पुत्र ईश्वरदीन और सुक्खू गौड़ पुत्र जयराम के बीच काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार की शाम चार बजे के करीब खेत की मेड को काटने को लेकर दोनों पक्षों में कहासूनी हो गई। इस दौरान मामला इतना बढ़ गया ‌कि दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिसमें जियालाल गौड़ पुत्र ईश्वरदीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले जाते, रास्ते में ही मौत हो गयी। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। जिसके दो पुत्र और तीन पुत्रियां थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक पक्ष के परिवार के तहरीर के आधार पर अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।अधेड़ की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। 

 



सर्वाधिक पढ़ीं गईं