सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

घूस लेते लेखपाल का वीडियो वायरल

कैंसर पीड़ित से 50 हजार वसूलने का आरोप आजमगढ़। मार्टीनगंज तहसील में तैनात एक लेखपाल का घूस लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि यह मामला क्षेत्र के दुबरा गांव का है। गांव निवासी कैंसर पीड़ित सदरुद्दीन ने आरोप लगाया है कि जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर लेखपाल ने उससे कई किस्तों में करीब 50 हजार रुपये वसूल लिए, लेकिन अब तक पट्टा नहीं किया गया। हाल ही में लेखपाल द्वारा घूस लेते हुए एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित सदरुद्दीन ने बुधवार को जिलाधिकारी से मिलकर मामले की शिकायत की और न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि बीमारी की हालत में भी उनसे पैसे लिए गए, लेकिन काम नहीं किया गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी तहसील में तैनात कानूनगो जयप्रकाश को एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था, जिससे तहसील में भ्रष्टाचार के आरोपों को और बल मिल रहा है। इस संबंध में एसडीएम दिव्या सिकरवार ने बताया कि मामल...

Azamgarh: आदर्श के परिजनों को दी सांत्वना, नौकरी और मुआवजे की मांग

आजमगढ़। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को हरिहरपुर पहुंचकर संगीत कलाकार आदर्श मिश्रा के परिजनों से मुलाकात की और आदर्श की नृशंस हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की। साथ ही शोक संतृप्त परिजनों को सांत्वना दी। ब्राह्मण सभा ने हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने के साथ ही एक करोड़ का मुआवजा देने की मांग की। वहीं कलाकारों को सुरक्षा के लिए शस्त्र का लइसेंसी देने और गांव में एक पुलिस चौकी बनाने की भी मांग रखी। राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने कहा कि गांव में आदर्श की याद में एक स्मारक या पार्क बनाया जाए। साथ गांव का मुख्य गेट आदर्श के नाम पर हो।प्रतिनिधि मंडल में राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन, राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय, महामंत्री अशोक कुमार तिवारी, रितेश पाण्डेय, बंशीधर पाठक, पवन पाण्डेय, अंजनी मिश्रा, हरिगोविंद तिवारी, संजय कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं