सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह किया स्वागत

 




लाटघाट। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी का शनिवार को गोरखपुर से आजमगढ़ जाने के दौरान लाटघाट, महुआ आदि बाजारों में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जैसे ही गोरखपुर से चलकर महुला बाजार पहुंचे, हजारों समर्थकों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह, सहजानंद राय क्षेत्रिय महामंत्री, आशिष सिंह, पूर्व मंत्री रामदर्शन यादव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल, अभिषेक सिंह आशु, अखिलेश मिश्र उर्फ गुड्डू मिश्रा, हरैया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह, हरैया ब्लॉक प्रमुख संदीप पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। 


इसी क्रम में कांखभार बाजार में क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल माला से स्वागत किया। लाटघाट बाजार में सैकड़ों की तादाद में अपने समर्थकों के साथ उपस्थित अजमतगढ़ के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा ने माल्यार्पण कर स्वागत किया, जीयनपुर बाजार के चौक पर सगड़ी की पूर्व विधायक वंदना सिंह अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का स्वागत किया इसके बाद काफिला आजमगढ़ के नेहरू हाल के लिए निकल गया । स्वागत करने वालों में ध्रुव सिंह जिलाध्यक्ष, सहजानंद राय क्षेत्रिय महामंत्री,आशिष सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद राय, अजमतगढ़ नगर पंचायत के भावी प्रत्याशी धर्मेंद्र सोनकर, मंडल अध्यक्ष हरैया सुमन राय, महिला मोर्चा के जिला मंत्री अनीता पटेल, राजेश सिंह महुवारी, आशिष सिंह, जिला प्रभारी संतराज यादव, प्रधान अनूप सिंह आदि रहे।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं