सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: तीन युवकों ने किशोरी से किया दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में पड़ी मिली खेत में

आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ तीन युवकों ने खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाबत तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित किशोरी शुक्रवार की शाम खेत की तरफ गई थी। इसी दौरान तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और खींच कर सरपत के झुंड में लेकर चले गए। जहां तीनों ने बारी-बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे मारपीटा गया। इसके बाद तीनों उसे मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गए। काफी देर तक जब पीड़िता घर नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। सरपत के झुंड में परिजनों ने पीड़िता को अचेत हाल में पड़ा देखा। घर लाने के बाद किशोरी ने आपबीती सुनाई तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद परिजन उसे लेकर बरदह थाने पहुंचे जहां तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।  शनिवार सुबह पीड़िता को महिला पुलिस की अभिरक्षा में मेडिकल जांच के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया गया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं