सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh : खड़े ट्रक से कार की टक्कर, दो घायल

ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा

आजमगढ़। देवगांव कोतवाली के आजमगढ़-जौनपुर सीमा पर कंजहित के बरडीहा मोड़ के पास कार खड़ी ट्रक से टकरा गई। इस घटना में कार सवार दो लोग घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। इसी क्रम में ओवरटेक के चक्कर में एक अन्य कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हांलाकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। 

 देवगांव कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़-जौनपुर बॉर्डर के कंजहित के बरडीहा मोड़ के पास शनिवार की देर रात वाराणसी जा रही कार नेशनल हाईवे-233 पर ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में दो युवक घायल हो गए। कार वाराणसी की ओर जा रही थी। हादसे में ग्राम खुटौली थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ निवासी डब्बू राजभर 19 और रंजीत राजभर 22 घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलाें को कार से बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। हादसे में स्विफ्ट कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। लालगंज में ट्रक से टकराने के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसी प्रकार रविवार सुबह छह बजे के करीब देवरिया निवासी बैजनाथ मिश्रा देवरिया से वाराणसी की ओर जा रहे थे। उनकी अर्टिगा कार ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। चालक बैजनाथ के मुताबिक वाहन में सवार सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं। कार को काफी नुकसान पहुंचा है। उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं