सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: कंधरापुर में छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, शव पीएम को भेजा

आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र में एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छात्रा के आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जोलहापुर गांव निवासी 18 वर्षीया निशा पुत्री राजेंद्र 12वीं की छात्रा थी। शनिवार को वह स्कूल से घर पहुंची। परिजनों ने बताया कि परिवार के लोग धान की निराई करने के लिए खेत पर चले गए। देर शाम लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था। बाहर से आवाज लगाने पर कोई आवाज नहीं आई। लोगों ने धक्का दिया तो दरवाजा की कुंडी खुल गई। परिजन अंदर पहुचे तो दुपट्टा के सहारे छत के चुल्ले से निशा का शव लटक रहा था। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोग भी मौके पर आ गए। वह चार भाई सात बहन में छोटी थी। जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं