सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: छुट्टा पशु से टकराई बाइक, एक की मौत, चचेरे भाई की हालत गंभीर

बूढ़नपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर पेट्रोल पंप के पास रविवार देर रात छुट्टा पशु से टकरा कर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार महराजगंज थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी दिनेश (27) पुत्र फुनफुन अपने चचेरे भाई राजू कुमार (22) पुत्र पन्नालाल के साथ बाइक से रविवार को किसी काम से अंबेडकरनगर जिले के बसखारी बाजार गया था। देर रात दोनों भाई वापस घर लौट रहे थे।  अभी वे अतरौलिया थाना अंतर्गत सिकंदरपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि उनकी बाइक के सामने अचानक छुट्टा पशुओं का झुंड आ गया। बाइक एक पशु से टकराकर सड़क पर गिर गई।  हादसे में दिनेश व राजू गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची अतरौलिया थाने की पुलिस ने दोनों को  100 शैय्या अस्पताल अतरौलिया भेजा। जहां डॉक्टरों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल राजू की हालत गंभीर देखते हुए उसे हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्रों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। दिनेश के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं