सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: मायके से लौट रही महिला का पंचायत भवन के बगल में मिला शव

विवाहिता की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं

बरदह। मायके से ससुराल के निकली एक 32 वर्षीय विवाहिता का शव बुधवार की सुबह गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रीवा बभंनगांवा के पंचायत भवन के बगल में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं गांव में विवाहिता की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। बताया जा रहा कि 2019 में बच्चे के साथ कुंए में कूदी थी, जिसमें बच्चे की मौत हो गई थी। 

जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रीवां बभंनगांवा निवासी अवेधश सरोज की शादी रानीपुर ठोडिया गांव निवासी मीरा देवी से हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार मीरा कुछ दिनों पूर्व अपने मायके गई हुई थी। मंगलवार की सुबह वह मायके से ससुराल के लिए निकली थी। लेकिन घर नहीं पहुंची। इस पर परिवार के लोगों ने  उसकी तलाश शुरू की। लेकिन कहीं पता नहीं चला। बुधवार की सुबह मीरा का शव गांव स्थित पंचायत भवन के बगल में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची गंभीरपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति अवधेश सरोज ने बताया कि इसके पूर्व में सात सितंबर 2019 को एक वर्षीय पुत्र पुलकित को लेकर घर के सामने स्थित कुएं में कूद गई थी। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह उसे बचाया गया था। लेकिन पुलकित की मौत हो गई। मृतका के आठ साल का एक पुत्र हर्षित है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं