सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: नाबालिग का अपहरण कर रेप करने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़। नाबलिग का अपहरण कर रेप के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार बीते 16 सितंबर को एक युवती ने पुलिस को ‌तहरीर देकर आरोप लगाया कि एक युवक ने उसकी बहन का अपहरण कर लिया। पी‌‌ड़िता की बहन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। मामले की विवेचना कर रहे सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार मौर्या ने मामले की जांच शुरू की तो अहिरौला थाना निवासी विवेक कुमार पुत्र राम नरेश का प्रकाश में आया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर युवक को फूलपुर बस अड्‌डे के पास से गिरफ्तार किया, आरोपी पीड़िता को लेकर भागने के प्रयास में था। पीड़िता का मेडिकल कराया गया , पता चला कि युवक ने पीड़िता का रेप भी किया है। आरोपी को न्यायालय पेश किया जा रहा है, जहां से जेल रवाना किया जाएगा।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं