सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: शादी से इंकार, सोशल मीडिया दोस्त ने विवाहिता की अश्लील वीडियो कर दी वायरल

पश्चिम बंगाल का है आरोपी, एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी 

आजमगढ़। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद विवाहिता ने शादी से इनकार क्या किया कि प्रेमी ने आपा खो दिया। पहले उसने महिला को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भी जब बात नहीं बनी तो महिला का अश्लील वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यही नहीं उसने अश्लील वीडियो विवाहिता के पति को भी भेज दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

 मऊ जिले के मझवारा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र में हुई थी। विवाहिता की दोस्ती इंस्टाग्रांम पर बंगाल के नालंदा के रहने वाले के एक युवक के साथ हो गई। अंजान युवक से दोस्ती करना और बात करना उसके लिए गले की फांस बन गया। विवाहिता का आरोप है इंस्टाग्रांम पर बातचीत के दौरान उसकी दोस्ती नालंदा के खिदरचक सोहसराव निवासी मनीष कुमार के पुत्र अशोक से हो गई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच काफी करीबियां बढ़ गई। दोनों घंटों तक बात करते थे। कुछ दिनों बाद उसने युवक से बात करने से मना कर दिया लेकिन युवक उससे शादी का दबाव बनाने लगा। जब उसने शादी से मना कर दिया तो युवक ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भी जब उसने उसकी बात नहीं मानी तो युवक ने उसकी आईडी और ईमेल आईडी हैक कर उसकी अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यहां तक कि उसके परिजनों को भी भेज दिया। विवाहिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ आईटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं