सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: पुलिस के कैदी वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

आजमगढ़। रानी की सराय थाना के खलीलाबाद में जनसेवा केंद्र से रुपये निकालने जा रहे युवक को कैदी वाहन ने धक्का मार दिया। ‌इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए लोग उसे अस्पताल ले जाने का प्रबंध कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

जानकारी के अनुसार सेमरहा गांव निवासी मुकेश यादव पुत्र स्व. रामकेर यादव मंगलवार की पूर्वाह्न 11 बजे के पास खलीलाबाद बाजार किसी काम से आया था। इस बीच वाराणसी की ओर से आ रहे पुलिस के कैदी वाहन की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे अभी अस्पताल ले जाने की व्यवस्था कर ही रहे थे कि उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक अपनी मां के साथ बाजार दवा लेने आया था। तभी यह हादसा हो गया। सूचना पर पहुंचे रानी की सराय थाने के प्रभारी नंद कुमार तिवारी ने युवक के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। कैदी वाहन को भी रवाना कर दिया।  बता दें कि युवक आईटीआई का छात्र था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं