सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: अवैध संबंध छिपाने में मां-बेटी बनी कातिल, बुझा दिया घर का चिराग

आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मां और बहन को आपत्तिजनक स्थिति में देख युवक द्वारा शोर मचाना भारी पड़ गया। आरोप है कि मां और बहन ने ही युवक को जहर दे दिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक की दादी ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

 जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले 18 वर्षीय युवक की दो दिन पहले संदिग्धावस्था में जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई थी। इस मामले में युवक की दादी का आरोप है कि उसका पौत्र सोमवार को खेत में सिंचाई करने गया था। वह दिन भर धान की सिंचाई करता रहा। देर रात वह घर लौटा तो उसने अपनी मां और बहन को दो लोगों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। बौखलाहट में उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद मां-बहन के साथ मौजूद दोनों लोगों ने युवक को जान मारने की धमकी देते हुए भग गए। युवक की दादी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मां-बेटी राज खुलने के बाद अपने अवैध संबंधों को छिपाए रखने के लिए दूसरे दिन ही उसके पोते को जहर दे दिया। हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मां-बेटी के साथ ही दो अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है। कप्तानगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि युवक की दादी की तहरीर पर मृत युवक की मां और बहन के अलावा मधुकर सिंह उर्फ गौरव सिंह निवासी अतरौलिया, ललित कुमार उर्फ डब्लू निवासी अतरौलिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है। इस मामले में जो भी दोषी है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं